इंडिया गठबंधन (India Alliance) क्या है?

INDIA alliance एक बहुदलीय राजनीतिक गठबंधन है। यह भारत की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के नेतृत्व में 41 राजनीतिक पार्टियों का एक बड़ा बहुदलीय राजनीतिक गठबंध है। इंडिया गठबंधन का निर्माण 18 जुलाई 2023 को किया गया था।

India Alliance

अगर आप इसके बारे में नहीं जानते हैं तो इस आर्टिकल में आपको इंडिया अलायंस (India Alliance) के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

INDIA Alliance – भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन

India alliance की full form ‘Indian National Developmental Inclusive Alliance’ है। इसे हिंदी में, भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन के नाम से जाना जाता है।

इंडिया गठबंधन Indian general elections 2024 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विपक्ष में है।

भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन, जिसे आमतौर पर इंडिया के नाम जाना जाता है जिसकी घोषणा बहुत सारी पार्टियों के नेताओं ने 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए की है।

INDIA नाम की स्थापना बेंगलुरू में एक बैठक के दौरान की गई थी। इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 26 पार्टियों के नेताओं द्वारा घोषित एक विपक्षी मोर्चा है। यह नाम इस बैठक में भाग लेने वाली 26 राजनीतिक पार्टियों की सहमति से अपनाया गया था।

हालांकि, इस नाम के सुझाव का श्रेय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को दिया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि, इस नाम का सुझाव तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया था।

इस गठबंधन का उद्देश्य विकास, समावेशिता और सामाजिक न्याय है। इस गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों का मकसद लोकतंत्र की रक्षा करना, कल्याण और प्रगति को बढ़ावा देना और उस विचारधारा का सामना करना है जो भारत को खतरे में डालती है।

इंडिया गठबंधन का गठन मोदी की सरकार को हराने के उद्देश्य से किया गया था। अभी तक इस गठबंधन में 41 राजनीतिक पार्टियां शामिल हो चुकी हैं।

इंडिया गठबंधन भारत की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी Indian National Congress के नेतृत्व में भारत में 41 राजनीतिक दलों का एक सबसे बड़ा बहुदलीय राजनीतिक गठबंधन बन चुका है।

इस गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाओं में मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है।

4 जून 2024 को लोकसभा चुनावों का परिणाम आने वाला है और इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि, 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

अगर 2024 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इंडिया गठबंधन (India Alliance) की सरकार बनती है तो इंडिया गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों के अंतर्गत एक बैठक आयोजित की जाएगी, उसके दौरान सभी की सहमति के अनुसार प्रधानमंत्री का चेहरा चुना जाएगा।

भारत की जनता अब Rahul Gandhi को देश के प्रधानमंत्री (PM) के रूप में देखना चाहती है। राहुल गांधी आज राजनीति की दुनिया में सबसे लोकप्रिय चेहरा बन चुका है।

राहुल गांधी की लोकप्रियता और जनता की पसंद को देखते हुए इंडिया गठबंधन राहुल गांधी को भी प्रधानमंत्री के रूप में चुन सकता है।

Leave a Comment