कांग्रेस का न्याय पत्र – Congress Manifesto 2024

Congress ने Lok Sabha Elections 2024 के लिए अपना Nyay Patra जारी किया है जिसमें उन्होंने देश की उन्नति, लोगों की समृद्धि और आर्थिक विकास करने का वादा किया है। Congress Manifesto में Congress Party ने युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों को न्याय दिलाने का संकल्प भी लिया है।

Congress Manifesto 2024

घोषणा पत्र किसी व्यक्ति, समूह, राजनीतिक पार्टी या सरकार के इरादों, उद्देश्यों और विचारों की एक लिखित घोषणा होती है जिसके जरिए कोई भी पार्टी अपने विचारों को देश के सभी लोगों के साथ शेयर कर सकती है।

यहाँ हम जानेंगे कि, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में क्या वादा किया है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस न्याय पत्र, घोषणा पत्र 2024

कांग्रेस ने अपने 2019 के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा, जिन खतरों से हमने आपको आगाह किया था, आज वे एक कड़वी सच्चाई बन गए हैं।

काँग्रेस ने कहा, युवाओं की नौकरियां चली गई हैं, बेरोजगारी दर 8% है, 40 प्रतिशत ग्रेजुएट्स बेरोजगार हैं, किसान की उम्मीद टूट चुकी है, किसान सड़कों पर आ गए हैं, व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया है, GST ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, सरकारी संस्थानों की स्वतंत्रता खत्म हो गई है।

हमारी अर्थव्यवस्था खतरे में है, हमारी विकास दर कम हो गई है। विकास दर में गिरावट के कारण, गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर बहुत बुरा असर पड़ा है।

पिछले 5 सालों से लोग भय में जी रहे हैं, लोगों को डराने और धमकाने के लिए कानूनों और जांच एजेंसियों को हथियार बनाया गया है और अपने कामों और बातों से भाजपा और उसके सहयोगियों ने जाति धर्म के नाम पर लोगों के बीच नफरत फैलाई है। मीडिया को इनाम देकर या दबाकर सरकार के प्रचार का माध्यम बनाया जा रहा है।

Congress Manifesto, Nyay Patra | Lok Sabha Elections 2024

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लोगों से कहा कि अपने आप से एक सवाल पूछो, क्या 2024 में आपका जीवन 2014 की तुलना में बेहतर है?

कांग्रेस ने कहा, आपके सामने आज भी वही विकल्प हैं जो 2019 में थे, बल्कि आज congress या बीजेपी से अधिक है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप लोकतांत्रिक सरकार चुनते हैं या फिर आप सत्तावादी शासन के बीच रहना चाहते हैं, आपको आजादी अच्छी लगती है या भय के बीच रहना पसंद है, आपको समृद्धि और न्याय चाहिए या आप अन्याय के बीच रहना चाहते हैं।

सामाजिक न्याय

काँग्रेस पिछले सात दशकों से पिछड़े और शोषित वर्गों और जातियों की प्रगति के लिए समर्थक रही है। SC, ST, OBC समुदायों के लोग अभी भी बाकी लोगों के बराबर नहीं पहुँच पाए हैं जबकि, यह भारत की आबादी का लागभग 70% हिस्सा है। यह हमारे देश की सबसे बड़ी कमजोरी है लेकिन अब काँग्रेस ने इन ऐतिहासिक असमानताओं को दूर करने का संकल्प लिया है।

  • कांग्रेस जाति जनगणना कराएगी और जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर लोगों की स्तिथि में सुधार करने के लिए कदम उठाएगी।
  • घर बनाने के लिए व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलने वाले लोन की सीमा को बढ़ाएगी।
  • जिन लोगों के पास जमीन नहीं है उन्हें जमीन वितरित करेगी।
  • काँग्रेस गरीब छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का विस्तार करेगी।

इनके अलावा, काँग्रेस ने और भी बहुत सारे वादे किए हैं जिन्हें सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा।

युवा न्याय

आज के युवा कल का भविष्य हैं। खासकर भारत जैसे युवा राष्ट्र के लिए युवाओं को ध्यान में रखना सबसे अहम मुद्दा है। आज भारत में बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है। काँग्रेस ने युवा न्याय कार्यक्रम के जरिए भारत के युवाओं की aspirations को पूरा करने का वादा किया है।

नारी न्याय

काँग्रेस ने महालक्ष्मी योजना के तहत भारत के प्रत्येक गरीब परिवार की मुखिया महिला को प्रति वर्ष एक लाख रुपये देने का संकल्प लिया है। काँग्रेस ने नारी न्याय के रूप में महिलाओं को समान अधिकार और न्याय देने के उद्देश्य से एक सशक्त पहल की है। इसके अलावा, काँग्रेस यह वादा भी किया है कि केंद्र सरकार की सभी भर्तियों में से आधी भर्तियाँ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

किसान न्याय

कांग्रेस ने किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य देने का वादा किया है और देश विदेश में निर्यात को बढ़ाने के बारे में भी कहा है। काँग्रेस ने किसानों के कर्ज को माफ करने की भी गारंटी दी है। किसान न्याय एक ऐसी पहल है जिसका उद्देश्य किसानों की सभी परेशानियों को दूर करना है।

श्रमिक न्याय

कांग्रेस ने प्रतिदिन 400 रुपये न्यूनतम राष्ट्रीय वेतन की गारंटी दी है। साथ ही, महिलाओं के लिए भी समान काम समान वेतन देने का नियम लागू किया जाएगा। श्रमिक न्याय, मजदूरों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल है। इसके तहत मजदूरों को स्वास्थ्य अधिकार, अपनी मेहनत का सम्मान, शहरी रोजगार की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित रोजगार दिया जाएगा।

संवैधानिक न्याय

काँग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का वादा किया है। काँग्रेस ने यह भी कहा है कि हम आपको भय से मुक्ति दिलाएंगे। साथ ही, काँग्रेस ने मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता देने का वादा भी किया है। काँग्रेस ने “एक राष्ट्र एक चुनाव के विचार को अस्वीकार किया है और वादा किया है कि, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव संविधान और संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं के अनुसार ही होंगे।

आर्थिक न्याय

आर्थिक न्याय उतना ही जरूरी है जितना राजनीतिक और सामाजिक न्याय जरूरी है। कोंग्रेस का कहना है कि, आर्थिक नीति को फिर से निर्धारित करने का समय आ गया है। काँग्रेस ने बड़े पैमाने पर नौकरियां देने का फैसला किया है। उनका मानना है कि नौकरियां आर्थिक नीति की आधारशिला होंगी। भारत को अपने लिए और दुनिया के लिए वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करना होगा। इससे हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभरेगा। काँग्रेस ने महंगाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया है।

राज्य न्याय

कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि भारत का प्रशासन सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा किया जा सकता है। वह राज्य सरकार है जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन से संबंधित ज्यादातर मामलों को सुलझाती है। इसलिए काँग्रेस ने आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। काँग्रेस ने मणिपुर हिंसा में पीड़ितों के लिए मुआवजा देने की बात भी कही है।

रक्षा न्याय

काँग्रेस ने लद्दाख में चीन द्वारा भारतीय क्षेत्रों पर कब्जे के बारे में बात करते हुए भारत की संपूर्ण रक्षा का वादा किया है। काँग्रेस रक्षा और सुरक्षा हार्डवेयर और उपकरण बनाने की क्षमता का तेजी से विस्तार करेगी। उनका मानना है कि देश की सुरक्षा सिर्फ सीना-ठोकने से नहीं बल्कि हमारी सीमाओं पर सतर्कता से ध्यान देने और दृढ़ता से होती है।

पर्यावरण न्याय

काँग्रेस पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाएगी। वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए काँग्रेस राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को मजबूत बनाएगी। नदियों में waste materials के प्रवाह को रोकने के लिए राज्य सरकारों का साथ देगी। पहाड़ी क्षेत्रों में landslide को रोकने के उपाय के लिए और वहाँ के नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक कमेटी बनाएगी। देश के सभी घरों में सस्ती कीमत पर स्वच्छ खाना पकाने के लिए ईंधन प्रदान करेगी।

Congress manifesto के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप official website manifesto.inc.in पर जा सकते हैं।

Leave a Comment