भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – Indian National Congress (INC)

आज से 138 साल पहले देश में एक क्रांति का जन्म हुआ। इस क्रांति को हम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के नाम से जानते हैं। भारत अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। लोग अंग्रेजों के अत्याचारों से तंग आ चुके थे और ब्रिटिश शासन के इन अत्याचारों से बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था, इसीलिए 28 दिसंबर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) की स्थापना की गई।

Indian National Congress - INC

देश की आजादी की इस लड़ाई में कांग्रेस सफल रही और फिर उसने देश की जनता के कल्याण, उनकी प्रगति के साथ-साथ शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से संसदीय लोकतंत्र पर आधारित समाजवादी राज्य की स्थापना को अपना उद्देश्य बनाया और उसी दिशा में काम किया।

कांग्रेस वह विचार है जिसने भारत को 190 वर्षों तक अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई। कांग्रेस वह विचार है जिसके सहारे देशवासी एकजुट हुए और अंग्रेजों को भारत से बाहर निकालने में सफल हुए। कांग्रेस वह विचार है जो क्रांति बनी और आज तक देश की प्रगति, उन्नति और शांति में अपना योगदान दे रही है।

यदि आज भारत को लोकतंत्र की जननी कहा जाता है तो यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रयासों के कारण है। जिन्होंने देश में एकता की मिसाल कायम की और आजादी दिलाई। कांग्रेस सिर्फ एक नाम या पार्टी नहीं है, यह 140 करोड़ लोगों की सोच, आवाज और सपना है। कांग्रेस गरीबों, छात्रों, किसानों और मध्यम वर्ग की उम्मीद है।

कांग्रेस का सफर बेशक 139 साल पहले शुरू हुआ था लेकिन आज भी कांग्रेस यात्रा पर है। देश को जोड़ने की यात्रा पर, देशवासियों के दिलों को प्यार से जोड़ने की यात्रा पर, Idea of India को बचाने और तानाशाही खत्म करने की यात्रा पर। कांग्रेस की ये यात्रा न कभी रुकी थी और न कभी रुकेगी।

INC भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी (Political Party) है। इसकी स्थापना 1885 में एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने की थी। वह ब्रिटिश भारत में एक सिविल सेवा अधिकारी और राजनीतिक सुधारक थे। वह एक विशेषज्ञ पक्षीविज्ञानी भी थे, इसलिए उन्हें भारतीय पक्षीविज्ञान का जनक कहा जाता है।

एलन ऑक्टेवियन ह्यूम ने ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध एशिया और अफ्रीका में आधुनिक राष्ट्रवादी आंदोलन का नेतृत्व किया। उनके बाद 1920 के दशक में महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने विशेष रूप से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में भूमिका निभाई।

आज कांग्रेस भारत की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बन गई है।

Leave a Comment